फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Viral video of Muslim girl getting hijab removed on moving bike in Amroha

Amroha : बाइक पर जा रही थी मुस्लिम युवती, साइड में आकर आरोपी बोले- अब खोल दो, वीडियो वायरल

Fri, 19 May 2023 11:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 19 May 2023 11:04 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर और मेरठ के बाद अब अमरोह में मुस्लिम युवती का हिजाब उतरवाने की कोशिश का मामला सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन
Viral video of Muslim girl getting hijab removed on moving bike in Amroha
मुस्लिम युवती से हिजाब हटाने को कहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चलती बाइक पर मुस्लिम युवती के चेहरे से हिजाब हटवाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इस तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक बृहस्पतिवार को हसनपुर कस्बे की गैर संप्रदाय की एक युवती को लेकर फरार हो गया था। दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हसनपुर से वह किसी काम से गजरौला की तरफ युवती को बाइक पर बैठा कर ले जा रहा था। 

विज्ञापन


इस दौरान दूसरी बाइक पर आए कुछ युवकों ने दोनों की वीडियो बनानी शुरू कर दी और चेहरे से बुर्का हटाने के लिए कहा। हालांकि युवती ने चेहरे से बुर्का नहीं हटाया और चेहरे को दूसरी तरफ कर लिया। युवकों ने खुद ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि वीडियो वायरल होने का मामला जानकारी में नहीं है। लेकिन युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। युवती गैर संप्रदाय के युवक के साथ चली गई थी। वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed