फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers of Gulalpur are in panic and said - police post should be built

Amroha News: दहशत में हैं गुलालपुर के ग्रामीण, बोले-बनाई जाए पुलिस चौकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Gulalpur are in panic and said - police post should be built
अमरोहा। गंगापार गुलालपुर में रतनपाल भाटी और अनिरुद्ध की हत्या के बाद स्थानीय ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने एडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर गुलालपुर में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की है। कहा कि वहां भूमाफिया जमीनों पर कब्जा करने की फिराक में रहते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को गुलालपुर गांव से जुड़े तमाम किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां एडीएम माया शंकर यादव त्यागी को शिकायतीपत्र देकर बताया कि कई किसान करीब 32 सालों से यहां खेती कर रहे हैं। लेकिन कुछ समय से भूमाफिया किस्म के लोग जमीनों पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। जिसके चलते वहां कई हत्याएं हो चुकी हैं। गुलालपुर गांव गजरौला थाने से करीब 40 किलोमीटर दूर गंगा के दूसरी पार है। गुलालपुर जाने के लिए गढ़मुक्तेश्वर गंगा पार करके जाना पड़ता है। जिस वजह से वहां पुलिस कभी समय पर नहीं पहुंच पाती है। जिस कारण दबंग व गैंगस्टर अपराधी अपना राज कायम करते हैं, हत्याएं करते हैं। नौ अक्तूबर की रात दोहरे हत्याकांड के बाद से वहां के किसान भयभीत हैं। किसान अपनी जमीन पर कृषि कार्य नहीं कर पा रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर गुलालपुर में पुलिस चौकी स्थापित की जाए।
विज्ञापन

इस दौरान सुधीर कुमार, अजय यादव, गजेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, अरुण कुमार, अजब सिंह, बृजपाल सिंह, महेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

फार्म हाउस में हुआ था डबल मर्डर
नौ अक्तूबर की रात गुलालपुर स्थिति फार्म हाउस परिसर में मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव सीना निवासी अनिरुद्ध और गौतमबुद्ध नगर के बोड़ाकी निवासी रतनपाल भाटी की धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। बीते शनिवार को पुलिस रतनपाल भाटी और अनिरुद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने एक साजिशकर्ता समेत चार आरोपियों को जेल भेज दिया है। लेकिन हत्याकांड का मुख्य मास्टरमाइंड हिस्ट्रीशीटर अशोक समेत छह आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
भूमाफिया के संपर्क में लेखपाल, करा रहे जमीनों पर कब्जा
- दोहरे हत्याकांड के बाद भी सरदार को नाप दी गई है जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। ग्रामीणों ने डीएम राजेश कुमार त्यागी बताया कि गुलालपुर के लेखपाल द्वारा भूमाफिया से मिलीभगत कर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। लेखपाल भ्रष्टाचार में लिप्त होकर गुलालपुर के किसानों की जमीन पर भूमाफिया से कब्जा कर रहे हैं।
दादरी का रहने वाले संजीव गर्ग ने गैंगस्टर हिस्ट्रीशीटर को अपने साथ मिलाकर धारानगर की लगभग 2000 बीघा ग्राम समाज व वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। इसके बाद तारों की बाउंड्री कर दी गई है। लेखपाल विशाल सागर व अन्य के द्वारा एक करोड़ रुपये लेने की बात सामने आ रही है। जिसके चलते दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। हिस्ट्रीशीटर व लेखपाल द्वारा किसानों को उनकी जमीनों से भगाया जा रहा है। नहीं जाने वालों को हत्या करने की धमकी दी जा रही है।
आरोप है कि लेखपाल द्वारा दोहरे हत्याकांड के बाद भी राजेंद्र नाम के सरदार को जमीन नाप कर दी गई है। ग्रामीणों ने संबंधित लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान बलबीर सिंह, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार, बृजपाल सिंह, अजब सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

-------

ग्रामीणों द्वारा लगाए आरोपों के संबंध में डिप्टी कलेक्ट्रेट विभा राजपूत को सौंपी गई है। कहा गया है कि वह इस मामले में ग्रामीणों और लेखपाल के पक्ष लें और सही जांच करें। पुलिस चौकी के संबंध में पुलिस अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। -माया शंकर यादव, एडीएम न्यायिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed