फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villager's mud house collapses; wife and child injured.

Amroha News: बारिश में कमजोर हुआ ग्रामीण का कच्चा मकान ढहा, पत्नी व बच्चा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Villager's mud house collapses; wife and child injured.
मंडी धनौरा। खादर क्षेत्र के गांव झुंडपुरा में रविवार की देर रात एक ग्रामीण का कच्चा मकान ढह गया। मलबा गिरने से मकान के भीतर सो रहे ग्रामीण की पत्नी व बच्चा मामूली रूप से घायल हो गया। दोनों का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया है। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने गांव जाकर नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन

झुंडपुरा गांव में नरेंद्र सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। नरेंद्र का कच्चा मकान है। रविवार की रात नरेंद्र का कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मलबा गिरने से मकान के भीतर सो रही नरेंद्र की पत्नी राखी व पांच साल का बेटा आदिक घायल हो गए। आदिक के कंधे की हड्डी टूट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी। हलका लेखपाल गौरव चौहान ने गांव जाकर नुकसान का आकलन किया। ग्रामीण नरेंद्र का कहना था कि बेघर होने के बाद बरसात के मौसम में वह कहां रहेगा। उसने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। तहसीलदार मूसाराम का कहना है कि मकान गिरने की जानकारी हुई थी। लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed