फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers demanded construction of a road, MP said- enough development has been done

Amroha News: ग्रामीणों ने की सड़क बनाने की मांग, सांसद बोले-काफी करा दिया विकास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Villagers demanded construction of a road, MP said- enough development has been done
गजरौला के चकनवाला में कीचड़ में खड़े होकर आवाज उठाते ग्रामीण व बराबर में खड़े छात्र-छात्रा। स्रोत
गजरौला (अमरोहा)। गांव चकनवाला के ग्रामीणों ने कच्चे मार्ग कीचड़ और जलभराव से तंग आकर सड़क बनाने की मांग की। ग्रामीणों की मांग पर जिला पंचायत के जेई ने प्रस्ताव बनाया तो सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष ने यह कहते हुए प्रस्ताव खारिज कर दिया कि चकनवाला में काफी विकास हो गया है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

बुधवार को चकनवाला गांव के लोग और विद्यार्थियों ने जलभराव और कीचड़ के बीच खड़े होकर सड़क बनवाने की मांग दोहराई। ग्रामीणों ने कहा कि गंगा तटबंध के बाइपास से होकर शेरपुर ढ्योटी और शरीफपुर समेत कई गांवों के जाने वाला रास्ता कच्चा है। रास्ते में कीचड़ और जलभराव होने की वजह से राह चलना दुश्वार हो गया है। गंदगी की वजह से मच्छर भी पनप रहे हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा है।
विज्ञापन

कहा कि इसी मार्ग पर एक इंटर कॉलेज और एक जूनियर हाईस्कूल भी है। विद्यार्थियों को इसी मार्ग से स्कूल जाना पड़ता है। इससे कई बार बच्चों के कपड़े खराब हो जाते हैं। बारिश होने पर बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाते हैं। कहा कि उन्होंने जिला पंचायत से सड़क बनवाने की मांग उठाई तो जेई ने सर्वे कर प्रस्ताव बनाकर जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर के सामने रखा, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई से जानकारी करने पर पता चला कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इसके बाद ग्रामीण एकत्र होकर झनकपुरी में सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर के कार्यालय पर गए। उन्होंने पहले तो सांसद के प्रतिनिधि से सड़क बनवाने की गुहार लगाई। इसके बाद सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष से मिले।

ग्रामीणों का कहना है कि पिता-पुत्र ने यह कहकर उनसे सड़क बनवाने से इन्कार कर दिया कि चकनवाला गांव में काफी काम हो गया है। उनके इस रवैये से खासा रोष है। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क बनवाने की मांग की। इस दौरान ईश्वर चंद भाटी, जयकरण कश्यप, कूड़े कश्यप, नरेश कश्यप, रामनिवास, जोगेंद्र, नरेंद्र, मुन्नू, कैलाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed