फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers caught two thieves running away after stealing from a house

Amroha News: घर में चोरी कर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा

Sun, 30 Mar 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 30 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught two thieves running away after stealing from a house
डिडौली। किसान के घर में चोरी कर भागते समय आहट होने पर परिवारों के लोगों की आंख खुल गई। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया। चोरों ने ग्रामीणों पर गोली चलाने की कोशिश की, गनीमत रही फायर नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। आरोपियों का कब्जे से चोरी के कुंडल और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव में किसान सोमपाल सिंह का परिवार रहता है। शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य कमरों में सोए हुए थे। इस दौरान सोमपाल सिंह की माता विद्या देवी बरामदे में सो रही थीं। रात को करीब दो बजे चोर उनके घर में घुस आए और अलमारी में रखे 1500 रुपये और सोमपाल सिंह की माता के कुंडल चोरी कर भागने लगे।
विज्ञापन

आहट होने पर सोमपाल सिंह की माता विद्या देवी ने शोर मचा दिया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों की आंख खुल गई। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने गांव के बाहर जंगल में चोरों की घेराबंदी कर ली और दो चोरों को मौके पर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम वाजिद निवासी मूंढाइम्मा और राशिद निवासी मुबारकपुर नूरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से सोने के कुंडल, 1500 रुपये और तमंचा व कारतूस बरामद हुए। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में सोमपाल सिंह की तहरीर पर वाजिद और राशिद के खिलाफ चोरी, हत्या की कोशिश और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed