फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers came face to face to install transformer

Amroha News: ट्रांसफार्मर लगाने के लिए आमने-सामने आए ग्रामीण

Sat, 15 Feb 2025 10:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 15 Feb 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Villagers came face to face to install transformer
आजमपुर में जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
मंडी धनौरा। आजमपुर बिजलीघर पर ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर ग्रामीणों दो गुट आमने-सामने आ गए। किसानों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

दोनों गुट ट्रांसफार्मर को अपने-अपने फीडर पर लगाने की मांग के लिए अड़े हुए थे। इस दौरान कई गांवों की बिजली भी गुल रही। आजमपुर बिजलीघर की क्षमता वृद्धि की जा रही है। आजमपुर बिजलीघर से जुड़े गांवों के लोगों की लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की लगातार शिकायतें थी। वहां 10 केवी के दो ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विभाग से मंजूरी मिल गई थी। आजमपुर बिजलीघर से चांदरा फार्म व फतहउल्लापुर फीडर जुड़े है। शनिवार को विभाग से 10केवी क्षमता का एक ट्रांसफार्मर मिल पाया। अवर अभियंता ने वह ट्रांसफार्मर चांदरा फीडर पर लगा दिया। इसकी जानकारी फतहल्लापुर फीडर से जुड़े गांवों के लोगों को हुई तो वे इकट्ठे होकर बिजलीघर पहुच गए और फीडर का काम बंद करा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने पूरे बिजलीघर से बिजली आपूर्ति बंद करा दी। काम बंद होने की जानकारी मिलने पर चांदरा फार्म फीडर से जुड़े गांवों के लोग भी आजमपुर बिजलीघर पहुंच गए। चांदरा फार्म फीडर से जुड़े गांवों के लोग फीडर का काम चालू कराने लगे। इसको लेकर दोनों फीडर से जुड़े ग्रामीणों तनातनी की स्थिति पैदा हो गई। किसानों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। मौके की नजाकत को देखते हुए अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई ने ग्रामीणों को बताया कि दूसरा ट्रांसफार्मर एक हफ्ते में मिल जाएगा, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। फतहउल्लापुर फीडर से जुड़े ग्रामीणों का कहना था, कि दोनों ट्रांसफार्मर एक साथ लगेंगे। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पास यह ट्रांसफार्मर चांदरा फीडर पर लगाने के लिए आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed