{"_id":"679d258ea46b82c31f0b981f","slug":"village-head-and-uncle-accused-of-threatening-in-kidnapping-of-a-teenager-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-133451-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किशोरी के अपहरण में ग्राम प्रधान और चाचा पर धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किशोरी के अपहरण में ग्राम प्रधान और चाचा पर धमकी देने का आरोप
Sat, 01 Feb 2025 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
ग्राम प्रधान के चचेरे भाइयों ने गांव की ही एक किशोरी का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता के शिकायत करने पर प्रधान व उसके चाचा ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने ग्राम प्रधान, उसके चचेरे भाइयों व चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की 17 वर्षीय बेटी बीते बुधवार सुबह सात बजे से लापता है। जानकारी करने पर पता चला कि किशोरी को ग्राम प्रधान मनीष अपने चचेरे भाइयों अमन व ऋतिक के साथ मिलकर बहला फुसलाकर ले गया है। ग्रामीण ने ग्राम प्रधान से अपनी बेटी के बारे में शिकायत की तो ग्राम प्रधान ने कहा कि उसकी बेटी अमन व ऋतिक के पास है। धमकी दी कि तुझसे जो हो कर लेना। ग्राम प्रधान व उसके चाचा संजय ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
ग्रामीण का आरोप है कि उसकी बेटी पहले भी चली गई थी, ग्राम प्रधान ने दिलवाई थी, लेकिन बदनामी के कारण वह कुछ कार्रवाई नहीं कर सका था। अब पुलिस ने ग्राम प्रधान, उसके चचेरे भाइयों और चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को तलाश किया जा रहा है।