{"_id":"6757598a34574542fa06d08f","slug":"video-of-a-female-poet-goes-viral-ransom-demanded-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-130512-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महिला शायर की वीडियो \nवायरल, मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महिला शायर की वीडियो वायरल, मांगी रंगदारी
Tue, 10 Dec 2024 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। नगर निवासी महिला शायर की एक शायर के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल कर दी। आरोपियों ने अश्लील शब्दों का प्रयोग कर छेड़खानी भी की। वीडियो वायरल होने के बाद महिला शायर के कार्यक्रम रद्द हो गए। उनकी देश-विदेश में छवि धूमिल हुई है। आरोपियों ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही ढाई लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस ने मामले में गौतमबुद्धनगर की पति-पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़िता महिला शायर अमरोहा के एक मोहल्ले की रहने वाली हैं। वह देश-विदेश में आयोजित होने वाले मुशायरों में कलाम पेश करती हैं। आरोप है कि बीती 26 अगस्त को उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी खोली तो गौतम बुद्धनगर निवासी फरहान अफसर और उसकी पत्नी आयशा अयूब ने अपनी आईडी से पुराने मुशायरा की निजामत करने वाले शायर के साथ उनकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपलोड कर दीं। जिसे देखकर महिला शायरा के होश उड़ गए। आरोप है कि आयशा अयूब और फरहान अफसर की पोस्ट और कमेंट से समाज में उनकी बदनामी हो रही है।
वीडियो वायरल होने से उनको मुशायरा के कार्यक्रम मिलने बंद हो गए। जबकि, पहले तय कार्यक्रम आयोजकों ने रद्द कर दिए। वहीं, दो दिसंबर शाम आठ बजे मोहसिन खान नाम के व्यक्ति ने फेसबुक पर मैसेज कर शायरा को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। घटना के बाद में शायरा दहशत में है। अलग-अलग नंबरों से अश्लील बातें की जा रही हैं और धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, आरोपियों ने धमकी कि है कि पुराने मुशायरों की वीडियो एडिट कर वायरल की गई हैं। जल्द ही मोबाइल हैक करके फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल की जाएंगी। शायरा ने ऐसा नहीं करने के लिए कहा तो आरोपियों ढाई लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में गौतम बुद्ध नगर के रहने वाले फरहान अफसर, उसकी पत्नी आयशा अयूब, मोहसिन खान व अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।