फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Verification of Antyodaya card holders will be done, DM gave instructions

Amroha News: अंत्योदय कार्ड धारकों का होगा सत्यापन, डीएम ने दिए निर्देश

Thu, 01 May 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 01 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Verification of Antyodaya card holders will be done, DM gave instructions
अमरोहा। पूर्ति विभाग की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर डीएम सख्त हैं। उन्हाेंने जिले में राशन कार्ड बनवाने व यूनिट बढ़वाने के लिए भटक रहे राशन कार्डधारकों की जांच कर लंबित आवेदनों का निस्तारण कर यूनिट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की जांच भी करने के निर्देश देते हुए डीएसओ को एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता वत्स के कार्यालय में आए दिन राशन कार्ड धारक समस्याओं को लेकर पहुंच रहे थे। संपूर्ण समाधान दिवस में कार्डधारक समस्याएं लेकर पहुंचे थे। लेकिन, उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। पिछले दिनों जोया ब्लॉक के गांव बरखेड़ा राजपूत में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने पूर्ति विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया था। कहा कि यूनिट काट दी गई।
विज्ञापन

जिनको फिर से जुड़वाने के लिए वह अफसरों के लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है।
दफ्तरों के चक्कर लगाने के बाद भी पूर्ति निरीक्षक नहीं मिल पाते हैं। जिससे राशन कार्ड में उनकी यूनिट नही जुड़ पा रही हैं। ग्रामीणों की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लिया है। इसके साथ ही उन्होंने डीएसओ को भटक रहे राशन कार्ड धारकों की एक सप्ताह के भीतर यूनिट जुड़वाने व अंत्योदय राशन कार्ड धारकों का सत्यापन कराए जाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article