फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uzma was missing since November 6

छह नवंबर से लापता थी उजमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Uzma was missing since November 6
सिक्योरिटी कंपनी के दफ्तर में मृत मिली हैदराबाद निवासी उजमा कौसर छह नवंबर से लापता थी। शनिवार देर शाम गजरौला पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। बताया कि हैदराबाद के पुलांव थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद परिजन उजमा कौसर का शव लेकर हैदराबाद रवाना हो गए।
विज्ञापन

हैदराबाद के निजामाबाद के पुलांव थाना क्षेत्र निवासी उजमा कौसर की उसके फेसबुक पर मित्रता के बाद बने प्रेमी शहजाद निवासी चिल्ला मोहल्ला अमरोहा ने मंगलवार की रात हत्या कर दी थी। उसका शव बुधवार की सुबह सिक्योरिटी कंपनी के दफ्तर में मिला था। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी शहजाद को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था। शनिवार देर रात परिजन गजरौला थाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने पुलिस को बताया कि उजमा छह नवंबर की सुबह घर निकल गई थी। इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गजरौला पुलिस द्वारा सूचना देने पर जानकारी मिली कि यहां पर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलांव थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट गजरौला थाना पुलिस को दिखाई। साथ ही पुलिस को हत्या की तहरीर लिखकर दी। इसके बाद शव को ले गए।
थाना प्रभारी अरिहंत सिद्धार्थ ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा उनके स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई गुमशुदगी की रिपोर्ट खत्म होने के बाद गजरौला थाने में दर्ज हत्या में ही शामिल कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed