फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uttar Pradesh has become a state of immense possibilities, a hub for investors: Sanjay Gangwar

असीम संभावनाओं का प्रदेश बना उत्तर प्रदेश, निवेशकों के लिए हब: संजय गंगवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh has become a state of immense possibilities, a hub for investors: Sanjay Gangwar
अमरोहा। डबल इंजन की सरकार संकल्प से सिद्धि की ओर कार्य रही है। जर्जर अर्थव्यस्थाओं को पटरी पर लाने का कार्य किया जा रहा है। पहले उत्तर प्रदेश को बीमार व पिछड़े प्रदेश में गिना जाता था और अब प्रदेश को देश के अग्रणी प्रदेश में गिना जाता है। उत्तर प्रदेश असीम संभावनाओं का प्रदेश है। कलक्ट्रेट सभागार में राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को लेकर प्रेसवार्ता की। एक वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया। कहा कि सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश आज आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार संकल्प से सिद्धि की ओर कार्य कर रही है और गौरवशाली संस्कृति विरासत एवं प्राकृतिक सम्पदा को सरकार बचाने का कार्य कर रही है। प्रदेश में पहले माफिया, दबंगों का बोलबाला था। किसान, गरीबों की सुनने वाला कोई नही था और अराजकता चरम पर थी। जिस पर प्रदेश सरकार ने पूरी तरह से रोक लगाकर अराजकता को खत्म किया है। वर्ष 2017 के विधानसभा के निर्वाचन के बाद प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश में योगी जी को प्रदेश की बागडोर दी और तभी से विकास के पथ पर लगातार प्रदेश आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में अब तक के अपने सबसे बड़े बजट 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख रुपये के साथ एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनोमी बनाने को तैयार है। देश और दुनिया के निवेशकों को यह उत्तर प्रदेश अपने बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और पारदर्शी नीतियों एवं अपार सहूलियतों की वजह से आकर्षित कर रहा है। निवेशक अपना निवेश कर रहे हैं। जिसका उदाहरण लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की अपार सफलता है। समिट के दौरान लगभग 35 लाख करोड़ रुपये के 20652 एमयू साईन किए गए। इसमें प्रदेश में लगभग 1 लाख 41 हजार से अधिक युवाओं के लिये रोजगार सृजित होंगे। अब प्रदेश को देश के अग्रणी प्रदेश में गिना जाता है। इससे यह साबित होता है कि उत्तर प्रदेश असीम संभावनाओं का प्रदेश है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में अब आत्मनिर्भर जनपद, आत्मनिर्भर प्रदेश और आत्मनिर्भर देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके द्वारा जिला प्रशासन व जुबिलेट के सहयोग से टीबी मरीजों के जागरूकता के लिए आईवीआरएस सिस्टम को लांच किया। इस सिस्टम द्वारा टीबी के मरीजों को कॉल के माध्यम से जानकारी प्रदान की जाएगी कि दवा खाई है तो 01 दबाएं, क्यों नहीं खाई है तो 02 दबाएं, उपलब्ध है तो 03 दबाएं, आदि की पूर्ण जानकारी हो सकेगी। इस दौरान डीएम बीके त्रिपाठी, एसपी आदित्य लांग्हे, एडीएम भगवान शरण, मुख्य विकास अधिकारी अवधेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषि पाल नागर, विधायक धनौरा राजीव तरारा, विधायक हसनपुर महेंद्र सिंह खड़गवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, पूर्व विधायिका संगीता चौहान, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर बोले...
प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि पहले प्रदेश में माफिया, दबंगों का बोलबाला था। किसान, गरीबों की सुनने वाला कोई नही था और अराजकता चरम पर थी। मगर प्रदेश सरकार ने इसे खत्म किया। इसमें जनपद में पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए अपराधियों की कमर तोड़ी है। जनपद में 618 आरोपियों के खिलाफ गुंडा अधिनियम में निरूद्घ किया तो 489 को जिला बदर किया है। गैंगस्टर में 124 आरोपियों को निरुदध करते हुए 124 मुकदमे दर्ज करते हुए 476 को जेल भेजा है। गैंगस्टर में कार्रवाई करते हुए 56 आरोपियों की 15 करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त की है। 121 गैंगस्टर में 420 को गिरफ्तार किया है तो वहीं 81 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। 30 मामलों में 19 करोड़ 68 लाख 89 हजार 690 रुपये की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन

नारी सशक्तिकरण पर कहा...
जनपद पुलिस ने महिला संबंधी अपराध जैसे बलात्कार, पॉक्सो, छेड़खानी, दहेज मृत्यु, दहेज उत्पीड़न के 41 मामलों में 63 आरोपियों को सजा कराई है। वहीं एंटी रोमियो दल ने 112 मामलों में 135 आरोपियों को गिरफ्तार किया तो 32983 मनचलों को शपथ दिलाई। धर्म परिवर्तन के मामले में जनपद में सबसे कम समय में आजीवन कारावास व एक लाख जुर्माने की सजा दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में गिनाई उपलब्धियां...
जनपद में तिगरी मेले को सरकारी मेला घोषित कराया है। तिगरी मेले को जाम से मुक्त कराने का सराहनीय काम किया है। पुलिस लाइन के लिए बजट पास कराया है। नौगांवा सादात के लिए नए सर्किल का सृजन कराया है जिससे अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed