फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Usmapur chief's son missing under suspicious circumstances

उसमापुर के प्रधान का बेटा लापता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Usmapur chief's son missing under suspicious circumstances
लापता अजहर अब्बास। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। उसमापुर के प्रधान का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह घर से मजार पर अकीदत के लिए निकला था। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं परिजनों ने पूर्व प्रधान से रंजिश होने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के बीच से मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव उसमापुर में रिजवान हैदर का परिवार रहता है। रिजवान हैदर भारतीय जनता पार्टी के कैलसा मंडल के महामंत्री है। उनकी पत्नी अमीर बानो वर्तमान में ग्राम प्रधान है। उनके सात बच्चे हैं। बड़ा बेटा जफर अब्बास बंगलूरू में इंजीनियर है। जबकि पांचवें नंबर का बेटा अजहर अब्बास बीएड करने के बाद टीईटी की तैयारी कर रहा है। परिजनों के मुताबिक 23 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे अजहर अब्बास अपने दादा सैयद चांद की मजार पर अकीदत के लिए निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता रिजवान हैदर के मुताबिक उनकी पूर्व प्रधान से रंजिश चल रही है। उस पर छह मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं। अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की युवक की बरामदगी के लिए टीम लगाई गई है। जल्दी सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed