फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Using unconstitutional methods of Congress: Balian

असंवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल करना कांग्रेस का पुराना इतिहास : बालियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Using unconstitutional methods of Congress: Balian
अमरोहा। भाजपा कार्यालय पर आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि कांग्रेस का सत्ता बरकरार रखने के लिए असंवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल करने का पुराना इतिहास रहा है। जैसा की 1975 के आपातकाल के दौरान देखा गया था। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जोया रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को हुए कार्यक्रम का शुरुआत संजीव बालियान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों माल्यार्पण कर की। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के चुनाव को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा चुनाव अवैध घोषित कर दिया गया था। उस समय वह प्रधानमंत्री थीं। चुनाव में जाने के डर से उन्होंने यह आपातकाल बिना कैबिनेट की बैठक किए पारित कर दिया था। उस समय लाल कृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे बड़े नेताओं को जेल बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी विनोद कांत जैन तथा बृजेंद्र प्रताप सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी ने आपातकाल को लेकर अपनी बातें रखीं। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष शशि जैन, प्रवीण अग्रवाल धनौरा पालिका चेयरमैन, रमेश कलाल, शुभम चौधरी, राजीव शुक्ला, राकेश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लों आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed