फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uproar over making a huge bill of treatment for a few hours

चंद घंटों के उपचार का भारी भरकम बिल बनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Uproar over making a huge bill of treatment for a few hours
मंडी धनौरा। एक ओर लोग कोरोना महामारी के दौर में लोगों की सहायता में लगे हैं तो दूसरी ओर कुछ निजी अस्पताल आपदा को अवसर में बदल रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया शनिवार को एक निजी अस्पताल में हुआ। अस्पताल ने नॉन कोविड रोगी का कुछ घंटे उपचार का भारी भरकम बिल बना दिया। जानकारी के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत डीएम व सीएमओ से की है। सीएमओ ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

नगर की शेरपुर रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में एक व्यक्ति ने अपने परिजन को शुक्रवार शाम 7 बजे भर्ती कराया था। उसकी कोरोना जांच निगेटिव थी। शनिवार सुबह उसे डिस्चार्च करने पर अस्पताल ने भारी भरकम बिल बना दिया। परिजनों ने आर्थिक हालत का हवाला देते हुए बिल कम करने का अनुरोध किया। अस्पताल प्रशासन ने बिल की राशि कम करने से मना कर दिया। सूचना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। उन्होंने निजी चिकित्सक को आपदा को अवसर में न बदलने की चेतावनी भी दी। इस संबंध में डीएम व सीएमओ से शिकायत भी की गई। सीएमओ ने कहा कि शिकायत मिली है। जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed