फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uproar in BJP's beneficiary conference, District President accused of neglect

Amroha News: भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में हंगामा, जिलाध्यक्ष पर लगाया उपेक्षा का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Uproar in BJP's beneficiary conference, District President accused of neglect
गजरौला (अमरोहा)। बछरायूं और धनौरा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में जमकर हंगामा काटा। हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि वह दशकों से भी लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं। लेखपाल ने बछरायूं मंडल महामंत्री के खिलाफ बछरायूं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसको लेकर वह जिलाध्यक्ष के पास गए, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। सम्मेलन में मुख्यातिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने हंगामा कर रहे लोगों को शनिवार तक लेखपाल को हटाए जाने, उनके खिलाफ दर्ज मुकदमा खारिज कराने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे पार्टी का धनौरा मार्ग पर एक होटल में लाभार्थी सम्मेलन चल रहा था। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को गिनाया। इस बीच कुछ लोग जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर पर उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। उन्होंने कहा कि बछरायूं थाने में बछरायूं मंडल महामंत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। जिसके संबंध में वह अमरोहा में जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल के पास गए, लेकिन उनकी बात नहीं सुुनी गई। इसलिए वह पार्टी से इस्तीफा देना चाहते हैं।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष ने आश्वासन देकर शांत कराया। कहा कि जिस भी कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, उसे खारिज कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने लेखपाल को भी हटवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद हंगामा करने वालों ने कहा कि शनिवार तक लेखपाल को नहीं हटाया गया और मुकदमा खारिज नहीं किया गया, तो उनके साथ 300 कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। इस मौके पर सम्मेलन संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, डॉ.उत्तम सिंह प्रजापति, राम रतन सिंह, पूरन सिंह सैनी, महेंद्र सिंह प्रजापति, गुरूवचन सिंह सिद्घू, सुभाष शर्मा,तेजपाल सिंह, अंकुर नागर, गौरव अग्रवाल, नूतन कुमारी, मंजू रानी, भाग्यवती प्रजापति, शुभम चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है हंगामा करने की वजह
धनौरा तहसील के कमालपुर काजी, धनौरी खुर्द, अकबररपुर शुुमाली, नसीरपुर शुमानी, मोहनपुर शुमाली और इंद्रपुर गांव पर महिला लेखपाल तैनात है। विक्रम सिंह सैनी, बछरायूं मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि 25 मई को मोहनपुर शुुमाली में किसान सम्मान निधि के लिए शिविर लगा था, जिसमें लेखपाल के साथ ही कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। कई ग्रामीणों के खाते में सम्मान निधि नहीं आ रही है। जिसके चलते ग्रामीणों ने मंडल महामंत्री जितेंद्र सैनी, बूथ अध्यक्ष विक्रम सिंह सैनी से सम्मान निधि दिलाए जाने की मांग की। इस पर उन्होंने महिला लेखपाल से रिपोर्ट लगाने को कहा। जिस पर दोनों के बीच कुछ नोकझोंक हो गई। लेखपाल ने बुधवार को उनके खिलाफ थाना बछरायूं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। कार्रवाई से बचाने के लिए जिलाध्यक्ष के पास पहुंचे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।


पार्टी एक परिवार है। सदस्यों में आपस में कुछ मदभेद हो जाते हैं। मंडल महामंत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज को लेकर कार्यकर्ताओं की कुछ नाराजगी थी। जिनको समझा दिया गया। अब कोई बात नहीं है। वह हर कार्यकर्ता के साथ खड़े हैं। डॉ. ऋषिपाल नागर, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed