फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Sanskrit Board exam will be held at three centers from today

Amroha News: आज से तीन केंद्रों पर होगी यूपी संस्कृत बोर्ड की परीक्षा

Thu, 27 Feb 2025 12:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 27 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
UP Sanskrit Board exam will be held at three centers from today
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी संस्कृत बोर्ड की परीक्षा बृहस्पतिवार से आयोजित हो रही हैं। परीक्षा के लिए जिलेभर में तीन केंद्र बनाए गए है। जहां 281 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षाओं का आयोजन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद से संबद्ध जिले में तीन कॉलेजों में संचालन किया जाता है। जिसमें एक-एक कॉलेज अमरोहा व गजरौला तथा एक कॉलेज चोटीपुर में स्थित है। तीनों कॉलेजों मे आज से परीक्षा का आयोजन शुरू हो रहा है। परीक्षा सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होंगी। परीक्षा के लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गजरौला व श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा शामिल है। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन व पारदर्शी रूप से आयोजित होगी। बताया कि परीक्षाओं पर सीसीटीवी कैमरों से जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed