{"_id":"6635f66c689456d75905984d","slug":"up-love-affair-exposed-girl-beaten-shoes-worn-fiercely-in-panchayat-too-now-agreement-on-marriage-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेम प्रसंग की बात उजागर.. युवती की पिटाई, पंचायत में भी जमकर जूतम पैजार, अब निकाह करने पर समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेम प्रसंग की बात उजागर.. युवती की पिटाई, पंचायत में भी जमकर जूतम पैजार, अब निकाह करने पर समझौता
Sat, 04 May 2024 02:19 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 04 May 2024 02:19 PM IST
सार
अमरोहा में प्रेम प्रसंग का खुलासा होने पर परिजनों ने युवती की पिटाई कर दी। इसके बाद प्रेमी के परिजनों ने पंचायत बुला ली। वहां दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। बाद में दोनों का निकाह करवाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
अमरोहा में दस लोगों के खिलाफ कार्रवाई
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमरोहा में प्रेमी युगल के प्यार का खुलासा होने पर युवती के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। जानकारी होने पर प्रेमी के परिजनों ने पंचायत बुला ली। विवाद बढ़ा तो भरी पंचायत में लात घूंसे चल गए। जमकर जूतम पैजार हुआ। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों पक्षों के दस लोगों को शांतिभंग में निरुद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन
अंत में प्रेमी युगल के निकाह पर समझौता हो गया। ये मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाली युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है। जबकि भाई एक शहर में नौकरी करता है। युवती घर पर भाभी के साथ रहती थी। युवती का कक्षा छह से साथ पढ़ने वाले दूसरे मोहल्ले के युवक से दोस्ती थी।
विज्ञापन
बाद में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। प्रेमी युवक कारोबार करता है, जबकि युवती ने एलएलबी की पढ़ाई कर ली है। एक सप्ताह पहले परिजनों को दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उन्होंने युवती की पिटाई कर दी। जिससे नाराज युवती प्रेमी के घर पहुंच गई।
विज्ञापन
प्रेमी के परिजनों ने समझा कर उसे वापस घर भेज दिया। बृहस्पतिवार की शाम को भी उसके परिजनों ने युवती के साथ पिटाई की तो प्रेमी के परिजनों ने शहर के जिम्मेदार लोगों को बुला लिया। शुक्रवार को युवती और युवक के परिजनों के बीच पंचायत चल रही थी।
तभी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामला कोतवाली तक पहुंच गया। लेकिन कुछ बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दोनों पक्ष प्रेमी युगल के निकाह के लिए रजामंद हो गए। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के 10 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।