फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Cheating on the pretext of passing police recruitment exam, mobile- SIM card and certificate recovered

UP: पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर ठगी, मोबाइल- सिम कार्ड और प्रमाणपत्र बरामद, मुख्य आरोपी फरार

Sun, 18 Feb 2024 06:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रहरा (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, रहरा (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 06:37 PM IST
सार

सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर में पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से प्रमाणपत्र समेत अन्य चीजें बरामद की गई हैं। मुख्य आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
UP: Cheating on the pretext of passing police recruitment exam, mobile- SIM card and certificate recovered
अमरोहा पुलिस की हिरासत में ठगी का आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा पास करने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से रुपये ठगने वाले रहरा थानाक्षेत्र के तरौली गांव निवासी विनीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्र, कूटरचित दस्तावेज, प्रवेश पत्र की छाया प्रति, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद हुए हैं। एक ही गांव के दो दोस्त अभ्यर्थियों को झांसा देकर रुपयों की वसूली रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यारोपी दो दिन पहले ही अभ्यर्थियों से रुपये लेकर भाग निकला। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। दोनों आरोपियों ने चालीस से अधिक अभ्यर्थियों से करीब पचास लाख रुपये की वसूली करने की बात सामने आई है। परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराई जा रही है।
विज्ञापन


इसके लिए एसओजी, सर्विलांस, साइबर सेल और अभिसूचना इकाई और सोशल मीडिया सेल लगातार निगरानी कर रही है। रविवार की सुबह सूचना मिली थी कि कुछ लोग पुलिस भर्ती परीक्षा पास करने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से रुपयों की वसूली कर रहे हैं। कई अभ्यर्थियों से रुपये ले भी लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए रहरा थानाक्षेत्र ने तरौली गांव के रहने वाले विनीत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद स्पष्ट हुआ कि विनीत ने अपने ही गांव के रहने वाले चमन के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर रुपयों की वसूली कर रहे थे।

इतना ही नहीं आरोपियों ने चालीस से अधिक अभ्यर्थियों को अपने झांसे में लिया। दोनों आरोपियों ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र व अन्य दस्तावेज ले लिए थे। कई छात्रों के नाम पर आरोपियों ने फर्जी प्रवेश पत्र बनवाए। पुलिस ने आरोपी विनीत के बैंक खाता चेक कराया तो अचंभित कर दिया।


आरोपी विनीत के खाते में 17 अभ्यर्थियों से 14 लाख रुपये जमा कराए गए थे। बड़ी संख्या में नगद रुपये भी लिए गए। आरोपी विनीत ने कुछ पैसा इधर-उधर खातों में ट्रांसफर कर दिया। जबकि कुछ रुपयों को कैश के रूप में निकाला। फिलहाल विनीत के खाते में दो लाख रुपये मिले हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed