{"_id":"679156ab086539bbf80fdab7","slug":"up-board-focus-on-diagrams-prepare-by-making-a-timetable-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-132952-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : डायग्राम पर करें फोकस, समय सारिणी बनाकर करें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : डायग्राम पर करें फोकस, समय सारिणी बनाकर करें तैयारी
Thu, 23 Jan 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बोर्ड परीक्षा में अब अधिक समय नहीं बचा है। लिहाजा गहनता से तैयारी कर रिवीजन पर ध्यान देना होगा। हाईस्कूल के विज्ञान विषय में अच्छे अंक हासिल करने के लिए कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के विज्ञान शिक्षक हरिओम सिंह ने प्रश्नाें का उत्तर लिखते समय सचित्र वर्णन करने की सलाह दी है। यानी डायग्राम पर विशेष फोकस देना होगा।
बहुविकल्पीय प्रश्न नंबर बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसलिए पुराने सालों के मॉडल पेपर भी हल करते रहें। यूपी बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। हाईस्कूल के विद्यार्थी पहली बार बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे, इसलिए उनमें परीक्षा को लेकर थोड़ा भय जरूर होगा। विज्ञान शिक्षक हरिओम सिंह ने बताया कि भय को दूर करने के लिए जरूरी है कि पुराने मॉडल पेपर से परीक्षा के पैटर्न को समझ लिया जाए। इसके बाद विज्ञान के अलग-अलग टॉपिक को विभाजित कर उसकी तैयारी करें। समय प्रबंधन का ध्यान रखते हुए नियमित लिखने का अभ्यास करें।
विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों को हल करते समय शब्दों का चयन सोच समझ कर करें। हल करने से पहले शांत मन से सबसे प्रश्नपत्र को पढ़ना चाहिए। समय सीमित होता है इसलिए जो प्रश्न नहीं आते उसमें समय बर्बाद न करें। बहुविकल्पीय प्रश्न नंबर बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसलिए विषयों का गहनता के साथ अध्ययन करें।