{"_id":"56f82dff4f1c1bf158f14fe3","slug":"up-became-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजबान यूपी की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजबान यूपी की टीम बनी चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के अब्बासी क्रिकेट एकेडमी में सुपर सेवन क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को ट्राफी देते मुख्यअतिथि
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब जूनियर नेशनल सुपर सेवन क्रिकेट चैंपियनशिप में यूपी टीम चैंपियन बनी। विजेता, उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। नायाब अब्बासी गर्ल्स डिग्री कालेज के मैदान पर चल रही क्रिकेट मैच चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई। आखिरी दिन पहला सेमीफाइनल मैच उत्तर प्रदेश व एनसीआर की टीम के बीच खेला गया।
इसमें यूपी मेजबान की टीम ने सात विकेट से मैच जीत लिया। दूसरे मुकाबले में यूपी की टीम ने उत्तराखंड को 14 रनों से हराया। इसके अलावा एनसीआर और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में एनसीआर ने 14 रनों से मुकाबला जीत लिया। फाइनल मैच यूपी मेजबान और यूपी टीम के बीच खेला गया।
इसमें टॉस जीतकर यूपी मेजबान ने बल्लेबाजी कर 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम 71रनों पर ढेर हो गई। यूपी मेजबान चैंपियनशिप की विजेता और यूपी की टीम उप विजेता रही। विजेता टीम को मुख्य अतिथि श्रीकांत शर्मा ने सात हजार, उप विजेता को पांच हजार तथा द्वितीय उप विजेता टीम को तीन हजार रुपये देकर सम्मानित किया। रविंद्र को दो हजार रुपये बेस्ट क्रिकेटर, आशु गुप्ता को 11 सौ रुपये बेस्ट बैट्समैन, फहद को 11 सौ रुपये बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
पुलकित को बेस्ट फील्डर के रूप में 11 सौ रुपये की नगदी और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि नागेंद्र प्रसाद शर्मा, फिरोज कमाल अब्बासी, तरसेम शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, राजा मोहन, अजय कुमार, असलम सिद्दीकी, वसीम बेग, इकबाल हैदर, फिरोज खान मौजूद रहे। प्रतियोगिता संपन्न कराने में कसीम अशरफ, नेपाल सिंह, राजेश, कुलदीप नागर, सतपाल सिंह, पवन कुमार, चमन सिंह, नदीम खान, नवनीत, गौरव जोशी का सहयोग रहा।