फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: A five-year-old innocent was killed for the greed of land, uncle and aunt hatched a conspiracy

UP: जमीन के लालच में पांच साल की मासूम को मार डाला, चाचा-चाची ने रची साजिश, हादसा दिखाने के लिए छत से फेंका

Sat, 18 Jan 2025 05:00 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 18 Jan 2025 05:00 PM IST
सार

जमीन के लालच में चाचा-चाची ने पांच साल की खुशबू की गला दबाकर हत्या कर दी और हादसे का रूप देने के लिए छत से फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
UP: A five-year-old innocent was killed for the greed of land, uncle and aunt hatched a conspiracy
खुशबू - फोटो : संवाद

विस्तार

जमीन के लालच में चाचा-चाची ने पांच साल की मासूम (खुशबू) की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए उसे छत से नीचे फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। मां की तहरीर पर पुलिस ने चाचा-चाची के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


घटना क्षेत्र के गांव पत्थरकुटी की है। नगर से सटे ग्राम पत्थरकुटी में जसपाल सिंह व उसके भाई लोकेश सैनी का परिवार रहता है। जसपाल की शादी उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी मनीषा के साथ हुई थी। उनके पांच साल की लड़की खुशबू थी। भाई लोकेश की शादी रजिया के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन


करीब सात माह पहले मनीषा अचानक लापता हो गई। मनीषा के गायब होने के एक माह बाद जसपाल भी कहीं चला गया। उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज है। जबकि, पांच साल की खुशबू अकेली रह गई थी। उसके बाद खुशबू अपने चाचा-चाची के पास ही रहती थी। नौगांवा रोड पर जसपाल के नाम 200 गज का एक प्लॉट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर बाद खुशबू के छत से गिरकर मौत होने की बात सामने आई। उधर, गांव वालों ने थाने पहुंचकर खुशबू की मौत पर सवाल उठाते हुए उसका पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया। मामला संदिग्ध देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की रात डॉक्टरों के एक पैनल ने खुशबू का पोस्टमार्टम किया।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुशबू की मौत की पुष्टि गला दबाने से हुई। पीएम रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घर पर मौजूद लोकेश व उसकी पत्नी रजिया को हिरासत में ले लिया। वहीं, खुशबू की मौत जानकारी होने पर उसकी मां मनीषा थाने पहुंच गई।


उसने अपने देवर लोकेश व देवरानी रजिया पर जमीन हड़पने के लालच में बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मनीषा की तहरीर पर लोकेश व रजिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed