{"_id":"65dda30b979903ca58096dc6","slug":"up-12th-class-student-and-high-school-student-missing-from-home-killed-by-being-hit-by-train-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 12वीं का छात्र और हाईस्कूल की छात्रा घर से हुए गायब, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान... गले लगकर हो गए जुदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 12वीं का छात्र और हाईस्कूल की छात्रा घर से हुए गायब, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान... गले लगकर हो गए जुदा
Tue, 27 Feb 2024 02:23 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:23 PM IST
सार
मुरादाबाद के पाकबड़ा इलाके में रहने वाले छात्र-छात्रा घर से निकल गए थे। इसके बाद वह अमरोहा के कैलसा इलाके में पहुंचे। जहां सामने आ रही ट्रेन के आगे कूद गए। इससे दोनों की मौत हो गई। कूदने से पहले दोनों ने एक दूसरे को पकड़ा हुआ था।
विज्ञापन
अमरोहा में प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर से निकले प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहा, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मुरादाबाद जनपद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गांव सुल्तानपुर फलेदा में अनुसूचित जाति के दो ग्रामीणों के परिवार रहते हैं। एक ग्रामीण का 18 वर्षीय बेटा कक्षा 12 में पढ़ता था। जबकि दूसरे ग्रामीण की 16 वर्षीय बेटी दसवीं की छात्रा थी। मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे युवक और किशोरी घर से निकले थे।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों पैदल ही अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के चक्काली लेट इलाके में पहुंचे। वहां सामने से आ रही गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गए। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। मृतक युवक का सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा।
विज्ञापन
थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ अंजलि कटारिया ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है।
ट्रेन के चालक ने भी स्टेशन मास्टर को यही जानकारी दी थी कि युवक और युवती ने एक दूसरे को गले लगाकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। फिलहाल दोनों ने आत्महत्या क्यों की इसका पता लगाया जा रहा है।