फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Unnao youth died in accident

Amroha News: हादसे में उन्नाव के युवक की मौत

Sun, 09 Mar 2025 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 09 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Unnao youth died in accident
डिडौली (अमरोहा)। हाईवे किनारे ढाबे में खाना खाने के बाद सड़क पार कर रहे उन्नाव के अरविंद कुमार (35) को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कई घंटे की मशक्कत के बाद उसकी पहचान हो सकी। पुलिस से हादसे की जानकारी मिलने के बाद अरविंद कुमार के परिजन उन्नाव से अमरोहा के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक अरविंद कुमार उन्नाव जनपद के टिकराकेमूदान के रहने वाले संजीवन लाल का बेटा था। वह चंडीगढ़ पत्नी गुड़िया, बेटे अमित, अमन और बेटी सिमरन के साथ रहता था। यहीं पर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। अरविंद कुमार की मां संजीवनी देवी बीमार थी, इसलिए वह पत्नी और बच्चों को छोड़कर उन्नाव गया था। इसके बाद शुक्रवार को बस में सवार होकर चंडीगढ़ जा रहा था। रात को करीब दो बजे जैसे ही बस डिडौली कोतवाली क्षेत्र में श्योनाली के पास रूकी ,तभी अरविंद कुमार खाना खाने के लिए बस से उतर गया। हाईवे किनारे ढाबे पर खाना खाने के बाद अरविंद कुमार सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान उसे किसी अज्ञात बहन ने टक्कर मार दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात में पहचान नहीं हुई तो पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार की सुबह फिर पुलिस ने मृतक की पहचान करने की कोशिश की। इसके बाद मृतक की जेब में आधार कार्ड और उसके भाइयों के नंबर मिले। लिहाजा, पुलिस ने उन नंबरों पर संपर्क कर उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed