फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   unipoll swifting star after tweeting cheif minister yogi adityanath

सीएम को ट्वीट से हरकत में जिम्मेदार, अवैध यूनिपोल हटाने का फरमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
unipoll swifting star after tweeting cheif minister yogi adityanath
अमरोहा। शहर में अवैध यूनिपोल का मामला गरमा गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्वीट करने के बाद जिम्मेदारों की तंद्रा टूट गई है। शहर में विभिन्न जगहों पर 25 यूनिपोल लगाए गए हैं। इसके चलते राजस्व की क्षति हो रही है। नगरीय निकाय की निदेशक ने अवैध प्रचार सामग्रियों को हटाने का फरमान दिया है। इसके तहत 27 जुलाई तक अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू होना है। इसके अलावा कार्रवाई से निदेशालय को रोजाना अवगत कराना है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में 25 अवैध यूनिपोल लगाए गए हैं, जिसमें शहर के गांधी मूर्ति चौराहा, डीआईओएस दफ्तर, बाईपास तिराहा, पक्का बाग चौराहा, बिजनौर रोड लकड़ा तिराहा आदि इलाके हैं। विज्ञापन कर्ताओं ने इसके लिए अनुमति भी नहीं ली है। इसके बदले में कर विभाग को कुछ नहीं मिलता है। साथ ही राजस्व की क्षति हो रही है। अमर उजाला ने 17 जून के अंक में दो महीने के बाद भी यूनिपोल खड़े, जुर्माना भी नहीं वसूला शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद समाचार पत्र को टैग कर सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्वीट किया। इसके बाद शासन स्तर के अफसर हरकत में आए। नगरीय निकाय की निदेशक डॉ. काजल ने शुक्रवार को अवैध प्रचार सामग्रियों होर्डिंग और बैनर आदि को हटाने का आदेश दिया है। कर निर्धारण अधिकारी मुनीश कुमार ने बताया कि अवैध होर्डिंग, बैनर और यूनिपोल के खिलाफ कार्रवाई होनी है। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। कर्मचारियों से सर्वे का उनसे रिपोर्ट तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed