फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Underpass ready, traffic started

Amroha News: उझारी के पास अंडरपास का निर्माण पूरा, शुरू हुआ आवागमन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Underpass ready, traffic started
हसनपुर/उझारी। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य चल रहा है। तहसील क्षेत्र के 25 गांवों से होकर गंगा एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। कई जगहों पर अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में कस्बा उझारी के नजदीक अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इससे आवागमन भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इससे पूर्व गंगा बांध पिपलौती व मिर्जापुर गांव के सामने अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आवागमन किया जा रहा है। उधर, मंगरौला अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे की दूरी 23.6 किलोमीटर रहेगी और चौड़ाई 120 मीटर प्रस्तावित है। गंगा एक्सप्रेस वे सीएम योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। क्षेत्र से गंगा एक्सप्रेस-वे गुजरने से यहां विकास को पंख लगेंगे। नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे। पेट्रोल पंप, विद्यालय, होटल, शोरूम एवं अन्य तमाम प्रकार के व्यवसाय स्थापित होंगे। गांव मंगरौला में टी प्वाइंट बनाया जाएगा। गांव रूखालू में टोल प्लाजा बनाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन




मेरठ से प्रयागराज की दूरी काफी कम हो जाएगी और लंबा सफर तय करने में समय भी कम लगेगा। यात्रियों को काफी आसानी होगी। धार्मिक दृष्टि से भी यह गंगा एक्सप्रेस वे काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। गंगा एक्यसप्रेस-वे के निर्माण के बीच कई स्थानों पर अंडरपास बनाए जा रहे हैं। गंगा बांध गांव पिपलौती के नजदीक व मिर्जापुर में अंडरपास पहले ही शुरू हो चुका है। अब उझारी के नजदीक अंडरपास बनकर तैयार हो गया है। उससे आवागमन भी शुरू हो चुका है। गांव मंगरौला में अंडरपास तेजी से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




------



इन गांवों से होकर गुजरेगा गंगा एक्सप्रेस-वे



-अकबरपुर शर्की, कुआं डाली, पंडका, चक गुलाम अंबिया, सकतपुर करनपुर, मिर्जापुर डूंगर, गौरबपुर उर्फ रुस्तमपुर, पिपलोती खुर्द, पिपलोती मुस्तकम, रुखालू, शकरौली, मंगरोला, दौलतपुर कला, सूमाठेर, तरारा, मकनपुर शर्की, राजपुर, सांपा, उझारी, पाइंदापुर आदि।





-गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य चल रहा है। पिपलौती व मिर्जापुर में पहले ही अंडरपास तैयार होकर उससे आवागमन चल रहा है। अब उझारी में भी अंडरपास पर काम पूरा हो चुका है। उससे आवागमन भी शुरू हो गया है। -पुष्करनाथ चौधरी, एसडीएम हसनपुर



-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed