फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Under Mission-100, malnourished children of 100 gram panchayats of the district will be healthy

Amroha News: मिशन-100 के तहत स्वस्थ होंगे जिले की सौ ग्राम पंचायतों के कुपोषित बच्चे

Fri, 22 Aug 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 22 Aug 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Under Mission-100, malnourished children of 100 gram panchayats of the district will be healthy
संभव अ​भियान की समीक्षा बैठक करतीं डीएम। स्रोत- सूचना विभाग
अमरोहा।
विज्ञापन

संभव अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए डीएम ने मिशन-100 अभियान शुरू किया है। इसके लिए उन्होंने सौ अधिकारियों को इन पंचायतों को नोडल बनाया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों से इन बच्चों को कुपोषण से बाहर लाने के लिए प्रयास करने को कहा। कहा कि कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं रहना चाहिए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि मिशन-100 के इस अभियान का लक्ष्य जनपद की 100 ग्राम पंचायतों को पूरी तरह से कुपोषण मुक्त करना है। कहा कि संबंधित नोडल अधिकारी इन गांवों का निरीक्षण करें जिसमें परिवार की आर्थिक स्थिति को देखा जाए और उसे सरकार की योजनाओं से लाभांवित किया जाए।
विज्ञापन

बच्चों के कुपोषित होने का कारण जानते हुए उस समस्या को दूर करने का प्रयास करें। कहा कि बच्चों का वजन व लंबाई ठीक से मापें। कहा कि सैम बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए नोडल अधिकारी अपने संबंधित गांवों में जाकर सर्वे करते हुए कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को बच्चों को सुपोषित करने को खान-पान, स्वस्थ रहने से संबंधित जानकारियां दें। साथ ही एक सप्ताह में अपनी प्रगति रिपोर्ट भी जरूर दें। बैठक में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, डीडीओ सरिता द्विवेदी, डीपीओ जीपी तिवारी, सीवीओ डॉ. आभा दत्त समेत कई अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed