फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Udayagiri again became the district president of BJP

Amroha News: भाजपा में उदयगिरि फिर बने जिलाध्यक्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Udayagiri again became the district president of BJP
अमरोहा। जिले की राजनीति में बृहस्पतिवार देर रात बड़ा फैसला सामने आया, जब भाजपा ने उदयगिरि गोस्वामी को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। सूची जारी होते ही संगठन के भीतर हलचल तेज हो गई। गोस्वामी पहले भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले नेता माने जाते हैं।
विज्ञापन

उनकी दोबारा ताजपोशी को जहां समर्थकों ने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता की जीत बताया, वहीं जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल रहे अन्य नेताओं के खेमे में मायूसी देखी गई। जाट, चौहान, गुर्जर, सैनी और अनुसूचित जाति वर्ग से कई नेताओं ने अपनी दावेदारी जताई थी। करीब 55 से 60 पदाधिकारी ने नॉमिनेशन कराया था। समीक्षा के लिए दूसरे जिलों से आए पदाधिकारियों ने भी स्थानीय स्तर पर फीडबैक लिया था। अंतिम चरण में चार से पांच नाम प्रमुख रूप से चर्चा में बताए जा रहे थे।
विज्ञापन

हालांकि, सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी ने एक बार फिर उदयगिरि गोस्वामी पर भरोसा जताया। उनके नाम की घोषणा होते ही दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया। कुछ मंडलाध्यक्षों और पदाधिकारियों ने संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप में अपनी नाराजगी भी जाहिर की। सूत्रों के अनुसार, कुछ पदाधिकारी पार्टी छोड़ने तक की बात कह रहे हैं, जिससे संगठन के सामने गुटबाजी की चुनौती खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उदयगिरि गोस्वामी के सामने सबसे बड़ी चुनौती संगठन के भीतर असंतोष को साधने की होगी। जिन नेताओं को जिलाध्यक्ष बनने का भरोसा दिया गया था, उनकी नाराजगी को दूर करना और सभी वर्गों को साथ लेकर चलना किसी चुनौती से कम नहीं है। फिलहाल, उदयगिरि गोस्वामी के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी ने उदयगिरि गोस्वामी के जिलाध्यक्ष बनने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed