{"_id":"6776dd23731b58a0de0abe6b","slug":"two-years-ago-arshad-had-buried-his-daughter-alive-in-the-ground-she-died-during-treatment-jpnagar-news-c-275-1-smbd1030-117977-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो वर्ष पहले अरशद ने बेटी को भी जिंदा जमीन में दबाया था, उपचार के दौरान हो गई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो वर्ष पहले अरशद ने बेटी को भी जिंदा जमीन में दबाया था, उपचार के दौरान हो गई थी मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दो वर्ष पहले आगरा में अरशद ने अपनी बेटी को जिंदा जमीन में दबा दिया था। जिसको मिट्टी से निकालकर अस्पताल भर्ती कराया था। उसके बाद अरशद की बेटी की मौत हो गई थी। पत्नी को इतना सदमा हुआ था कि वह भी अरशद को छोड़कर चली गई थी। अरशद की दिमागी हालत ठीक नहीं है। यह जानकारी चार बहन और मां की हत्या के आरोपी अरशद के चचेरे मामा सरायतरीन निवासी रेहान ने दी है।
रेहान ने बताया कि उनकी बहन आसमा, भांजी अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9 ) के शव को सरायतरीन के कब्रिस्तान में शुक्रवार को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। बृहस्पतिवार की देर रात तक शव सरायतरीन पहुंचेंगे। रेहान ने बताया कि उनकी बहन की शादी करीब 26 वर्ष पहले हुई थी। सबसे बड़ा अरशद है। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसने दो वर्ष पहले अपनी बेटी को जमीन में जिंदा दबा दिया था। उसके बाद पत्नी छोड़कर चली गई थी। वह कपड़े की फेरी करता था। काफी समय से पूरा परिवार आगरा में रहता था। बताया कि इस घटना को सुनकर यकीन नहीं हो रहा है। हर कोई घटना की जानकारी से दुखी है। देर रात तक तमाम रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग शव पहुंचने के इंतजाम में थे।
विज्ञापन