फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two women who came for shopping ran away with four gold bangles

Amroha News: खरीदारी करने आईं दो महिलाएं सोने की चार चूडियां लेकर भागीं

Thu, 19 Jun 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 19 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two women who came for shopping ran away with four gold bangles
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

सोने की चूड़ियां खरीदने के लिए देखने की बात कह दो बुर्कानशीं महिलाएं सराफ को तीन लाख की चपत लगा गईं। वह चार चूड़ियां लेकर गायब हो गईं। दोनों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
गजरौला के महाजन बस्ती मोहल्ला निवासी सचिन अग्रवाल की पुराने रामलीला मैदान में अग्रवाल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वह मंगलवार शाम 4 बजे दुकान पर बैठे थे। इस बीच उनकी दुकान पर दो महिलाएं आईं। दोनों बुर्के पहने थीं। दोनों ने सचिन अग्रवाल से सोने की चेन दिखाने को कहा। दोनों ने चेन देखकर उनको वापस कर दी। इसके बाद उनसे सोने की ही चूड़ियां दिखाने के लिए कहा। उन्होंने उनके हाथ में सोने की तीन तौला वजन की चार चूड़ियां थमा दीं। वह अन्य ग्राहक से बात करने लग गए। इस बीच महिलाएं गायब हो गईं। सचिन अग्रवाल के शोर मचाया। आसपास के दुकानदार इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। महिलाओं को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

----




लक्जरी कार से आई थीं दोनों महिलाएं

सराफा व्यापारी को करीब सोने की चूडियां लेकर जाने वाले दोनों महिलाओं की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मुताबिक वह सलेमपुर गौसाईं की तरफ से आई थीं। सराफ की दुकान से कुछ ही दूरी पर वह एक लक्जरी कार में सवार देखी गईं। पुलिस कार को भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed