फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two women killed in Gajraula due to lack of oxygen on time

गजरौला में समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने से दो महिलाओं की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Two women killed in Gajraula due to lack of oxygen on time
गजरौला। समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने से मौतों का सिलसिला जारी है। दो और महिलाओं की मौत ऑक्सीजन के अभाव में हो गई। वहीं चौथे दिन भी सप्लायर के गोदाम पर ताला लगा रहा। सिलिंडर का वितरण कब, कहां और किस आधार पर हो रहा है। इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सप्लायर की मनमानी पर भी अंकुश नहीं लग रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर ऑक्सीजन मिलने के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। गजरौला में ऑक्सीजन सफेद हाथी बनकर रह गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी हसनपुर रोड अल्लीपुर स्थित मुकीम खान के ऑक्सीजन गोदाम पर ताला लगा रहा। शाम तक लोग सिलिंडर मिलने की उम्मीद में वहीं डटे रहे। नहीं मिलने पर निराश होकर लौट गए। आसपास के लोगों ने बताया कि सिलिंडर रात में ही किसी समय दिए जाते हैं। वहीं ऑक्सीजन मिलने का कोई समय निर्धारित नहीं होने के कारण परेशानहाल लोग इधर-उधर चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं नगर में दो व्यापारियों की माताओं का निधन ऑक्सीजन के अभाव में हो गया। परिजनों के मुताबिक उन्होंने ऑक्सीजन के लिए सप्लायर के गोदाम के कई चक्कर लगाए लेकिन सफलता नहीं मिली। सोशल मीडिया पर ऑक्सीजन मिलने के ठिकानों के संबंध में डाली जा रही पोस्ट पर भी लोग सवालिया निशान लगा रहे हैं। समाजसेवी तेजवीर सिंह अलूना का कहना है कि हकीकत तो यही है कि आम लोगों को ऑक्सीजन मिल ही नहीं रही। उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि गजरौला में ऑक्सीजन वितरण का स्थान और समय निर्धारित कराएं। साथ ही वितरण में पारदर्शिता भी रखी जाए ताकि कालाबाजारी करने वालों पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed