फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two teenagers trapped after Smart Bazaar lift stops working; Fire Department issues notice.

Amroha News: स्मार्ट बाजार की लिफ्ट बंद होने से दो किशोर फंसे, अग्निश्मन विभाग ने दिया नोटिस

Tue, 14 Jul 2026 11:24 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 14 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers trapped after Smart Bazaar lift stops working; Fire Department issues notice.
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित शाहबाद गेट के पास स्मार्ट बाजार में सोमवार रात लिफ्ट अचानक बंद हो गई, जिससे उसमें सवार दो किशोर फंस गए। लिफ्ट रुकते ही अंदर मौजूद किशोरों ने मदद के लिए शोर मचाया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। मामले में अग्निश्मन विभाग ने स्मार्ट बाजार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

शाहबाद गेट स्थित शौकत अली रोड पर स्मार्ट बाजार में सोमवार रात करीब 10 बजे खरीदारी के लिए काफी भीड़ थी। इसी दौरान दो किशोर लिफ्ट से ऊपरी मंजिल की ओर जा रहे थे। तभी लिफ्ट बीच में ही बंद हो गई। अंदर फंसे किशोरों ने कई बार बटन दबाकर लिफ्ट चालू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। लिफ्ट से आ रही आवाज सुनकर बाजार में मौजूद लोगों ने स्टाफ को सूचना दी। स्टाफ ने पुलिस को बुलाया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पहुंचने पर बाजार के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मॉल के कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त रूप से राहत कार्य शुरू किया। करीब आधे घंटे बाद लिफ्ट को दोबारा चालू कराया गया और उसमें फंसे दोनों किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि इस दौरान लिफ्ट में फंसे किशोरों को काफी परेशानी और घबराहट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अग्निश्मन अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्मार्ट बाजार में लिफ्ट के संचालन के लिए कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। यह लापरवाही है। इस संबंध में स्मार्ट बाजार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed