फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two students going home after college were attacked and injured

Amroha News: कॉलेज की छुट्टी के बाद घर जा रहे दो छात्रों पर हमला, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Two students going home after college were attacked and injured
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

कॉलेज की छुट्टी के बाद घर जा रहे 11वीं व 10वीं के दो छात्रों पर बाहरी लड़कों ने हमला कर दिया। सिर पर वार करने के कारण दोनों छात्रों का सिर फट गया। आसपास सादा कपड़ों में खरीदारी कर रहे सिपाही ने बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपी उससे भी भिड़ने को तैयार हो गए। किसी तरह आराेपियों में कुछ लड़कों को पकड़ा गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
नगर के फाजलपुर मोहल्ला निवासी मयंक 10वीं का छात्र है। वहीं, ऋषभ 11वीं में पढ़ता है। दोनों छात्र ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। पैदल ही कॉलेज आते जाते हैं। शनिवार दोपहर बाद कॉलेज की छुट्टी होने पर घर लौट रहे थे। इस बीच 30-40 बाहरी लड़के आए। जिन्होंने मयंक और ऋषभ पर हमला बोल दिया। उनके सिर में किसी वस्तु से प्रहार कर दिया। जिससे दोनों हो गए। बराबर में ही एक दुकान पर सादा कपड़ों में एक पुलिसकर्मी खरीदारी कर रहा था।
विज्ञापन

उसने बाहरी लड़कों को छात्रों के साथ मारपीट करते देखा तो बचाने दौड़ पड़ा। आरोप है कि इस दौरान कुछ आरोपी उससे भी भिड़ गए। विवाद होता देख अन्य दुकानदार दौड़ कर आए। जिनकी मदद से कुछ आरोपियों को पकड़ गया। सूचना पर प्रधानाचार्य डॉ.पवन गिरि गोस्वामी मौके पर गए। घायल छात्रों को सीएचसी में ले जाया गया, जहां पर उनका मेडिकल कराया गया। प्रधानाचार्य का कहना है कि इस प्रकरण को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed