{"_id":"681525e9a8cbb303f90d3aec","slug":"two-sisters-were-molested-by-blocking-the-road-beaten-up-when-they-protested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-139163-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रास्ता रोककर दो बहनों से छेड़खानी, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रास्ता रोककर दो बहनों से छेड़खानी, विरोध पर पीटा
Sat, 03 May 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 03 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। परिचित के घर से लौटते समय दो सगी बहनों को बाइक सवार दूसरे समुदाय के युवकों ने रोक लिया और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर मारपीट भी की। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरे की तलाश जारी है।
मुरादाबाद जिले के मझौला थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी 17 अप्रैल को बहन के साथ अमरोहा में परिचित के घर आई थीं। लौटते समय दोनों बहनें हाईवे पर श्यौनाली की जियारत के पास पहुंचीं तो हसनैन व उसके साथी नाजिम ने दोनों का रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगे और मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। आरोपी दोनों बहनों से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों बहनों से मारपीट भी की। शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। तभी, आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
मामले में युवती ने हसनैन और नाजिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि हसनैन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी नाजिम की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।