फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two sides injured after Holika Dahan dispute

Amroha News: होलिका दहन के विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Two sides injured after Holika Dahan dispute
अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बटवाल में होलिका दहन के दौरान शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मोहल्ला बटवाल के रहने वाले नकुल का आरोप है कि दो मार्च की रात करीब 12:30 बजे वह होलिका दहन के लिए पूजा करने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद विक्रांत, प्रशांत, निखिल और साहिल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर मारपीट कर दी, जिसमें नकुल के सिर में गंभीर चोट आई।मोहल्ले के अन्य लोगों के इकट्ठे होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए और होली के दिन देख लेने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष के साहिल और हिमांशु का आरोप है कि चार मार्च की रात करीब 8:30 बजे साहिल मोहल्ले में एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था। तभी नकुल, प्रियांशु, मोहित और विपिन वहां पहुंच गए और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने साहिल को खींचकर ले जाकर लाठी-डंडों से मारपीट की तथा धारदार हथियार से कई वार कर दिए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। साहिल को बचाने के लिए राहुल और हिमांशु मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed