फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uncertainty surrounds the confluence at the Tigri and Garhmukteshwar Ganga fairs

Amroha News: तिगरी और गढ़मुक्तेश्वर गंगा मेले के संगम पर संशय, पैटून पुल को मंजूरी का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Uncertainty surrounds the confluence at the Tigri and Garhmukteshwar Ganga fairs
अमरोहा। तिगरी और गढ़मुक्तेश्वर गंगा मेले को पैटून पुल से जोड़ने की योजना शासन की मंजूरी के इंतजार में अटकी हुई है। पुल निर्माण के प्रस्ताव को अब तक स्वीकृति नहीं मिलने से दोनों मेलों के संगम पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। यदि समय रहते मंजूरी नहीं मिली तो इस साल दोनों मेलों को जोड़ने की योजना अधूरी रह सकती है।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस बार भी कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी में गंगा मेले का आयोजन होना है। पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिगरी और गढ़मुक्तेश्वर गंगा मेले को जोड़ने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बाद अमरोहा और हापुड़ के जिलाधिकारियों ने कुछ दिन पहले तिगरी मेला स्थल का निरीक्षण किया था। दोनों मेलों के बीच पैटून पुल बनाने के लिए जगह भी चिह्नित की गई थी। प्रशासन ने इसके बाद पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिल सकी है। इससे दोनों मेलों को जोड़ने की संभावना कमजोर पड़ती दिख रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के एएमए राकेश कुमार यादव ने बताया को तिगरी मेले को तैयारियां चल रही हैं। इस मेले को भव्य बनाया जाएगा। पैटून पुल का प्रस्ताव शासन को भेजा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed