फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Special voter registration camps see little activity; only a handful of people turn up at some locations.

Amroha News: विशेष मतदाता शिविरों में सन्नाटा, कहीं पहुंचे चुनिंदा लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Special voter registration camps see little activity; only a handful of people turn up at some locations.
अमरोहा। नए मतदाता बनाने और मतदाता सूची में संशोधन के लिए शनिवार को जिलेभर में विशेष मतदाता शिविर लगाए गए, लेकिन कई बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। कहीं बीएलओ मतदाताओं का इंतजार करते मिले तो कहीं दोपहर तक महज दो-तीन लोग ही आवेदन करने पहुंचे। वहीं, नए वोटर बनने के लिए करीब 15 सौ लोगों ने फार्म-6 भरे हैं। गन्ना समिति में बने बूथ पर न तो बैनर लगा मिला और न ही कक्ष में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था थी।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले के 1663 बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची लेकर बैठे। पड़ताल के दौरान दोपहर 12:15 बजे आईएम इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 89 से 95 तक बीएलओ मौजूद मिले। यहां दोपहर तक छह से सात लोग ही पहुंचे थे। इनमें नए वोट बनवाने वाले और शादी के बाद संशोधन कराने वाले लोग शामिल थे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे गन्ना समिति के बूथ संख्या 56 और 57 पर तीन बीएलओ बैठे मिले, लेकिन वहां कोई मतदाता नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

बीएलओ के अनुसार, अब तक केवल तीन लोग आए थे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिकांश बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम रही। नया वोट बनवाने के लिए फार्म-6, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 और संशोधन के लिए फार्म-8 भरना होता है। एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने बताया कि पहले दिन मिले आवेदनों को संकलित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बूथ पर बने नए वोटर

हसनपुर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, पुराना अस्पताल स्थित मतदान केंद्र पर शनिवार को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इसमें 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नए वोट बनाने के साथ मतदाता सूची में संशोधन और मृत मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई। बीएलओ ने नागरिकों से फॉर्म-6, 7 और 8 के माध्यम से आवेदन जमा कराए। बड़ी संख्या में युवाओं ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया। इस दौरान बीएलओ राजेंद्र सिंह, मोनू पाल, कौशल गुप्ता और मलिक अनवर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
....

महाविद्यालय में बने बूथ में बना एक वोट
गजरौला। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को विशेष अभियान चलाकर मतदाता बनाने का काम किया गया। जिसके लिए बीएलओ पीएस त्यागी सुबह 10 बजेे से ही महाविद्यालय में पहुंच गए थे। यहां पर बूथ संख्या 249 पर आजाद नगर मोहल्ले के वोट बनाने का काम किया गया। दोपहर डेढ़ बजे तक ही एक वोट बन सका। आजाद नगर की युवती नेहा ने अपना वोट बनवाया। बीएलओ ने बताया कि ऑनलाइन 50 से अधिक वोट बनवा दिए गए हैं। संवाद
........
कैलसा बूथ पर दो ही लोग पहुंचे
कैलसा। प्राथमिक विद्यालय कैलसा में बने बूथ पर बीएलओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे दिन में सिर्फ दो मतदाता पहुंचे। उनके नाम हिंदी में ठीक था, लेकिन अंग्रेजी में स्पेलिंग गलत थी, जो सही कराया गया। उनके अलावा और कोई भी नहीं पहुंचा। प्राथमिक विद्यालय नन्हेड़ा अलयारपुर की बीएलओ मनोज रानी ने बताया कि पूरे दिन में सिर्फ चार लोग पहुंचे। जिन्होंने महिला वोटर के लिए फॉर्म-6 की जानकारी की। संवाद

....
जोया में बूथों पर नाम संशोधन कराने पहुंचे कम लोग
जोया। क्षेत्र में शनिवार को मतदाता सूची में नाम संशोधन कराने के लिए विभिन्न बूथों पर बीएलओ ने कैंप लगाया। इस दौरान कई बूथों पर नाम संशोधन कराने के लिए लोगों की संख्या काफी कम रही। कुछ बूथों पर केवल 15 से 17 लोग ही नाम संशोधन कराने पहुंचे, जबकि कई बूथों पर बीएलओ खाली बैठे नजर आए। बूथों पर कम संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण कैंपों में सन्नाटा दिखाई दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed