Amroha: शादी समारोह में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस को भी नहीं बख्शा
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि चार लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की तरफ से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। तीन पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं, उनका उपचार कराया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी समारोह में कहासुनी के दूसरे दिन बुधवार को दो पक्षों में लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। बचाव में पहुंची पुलिस पर भी उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। जमकर बवाल किया। मौके पर पहुंची पांच थानों की पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। पथराव में तीन पुलिसकर्मी के जख्मी होने की चर्चा है। पुलिस ने मौके पर चार बवालियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तरफ से मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है।
यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के सैदपुर इम्मा गांव की है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि यहां रहने वाले अनवार के बेटे अकील की शादी मंगलवार को गांव में ही रहने वाली युवती के साथ हुई थी। शादी समारोह के दौरान गांव के रहने वाले दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान तो गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कर दिया था। लेकिन बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे फिर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 और नौगांवा सादात पुलिस मौके पर पहुंच गई। जैसे ही पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया।
घटना में अमरोहा नगर कोतवाली के एसएसआई जितेंद्र बानियान समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख सीओ सिटी विजय कुमार राणा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मंडी धनौरा, रजबपुर, अमरोहा नगर और देहात पुलिस को मौके पर बुला लिया। इसके बाद पुलिस ने बवालियों को खदेड़ते हुए लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।