फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two real brothers of Himachal Pradesh died in a road accident

Amroha News: सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के दो सगे भाइयों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers of Himachal Pradesh died in a road accident
जोया(अमरोहा)। सीतापुर से हिमाचल प्रदेश अपने घर लौट रहे दो सगे भाइयों की लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हादसे में मौत हो गई। हादसा झपकी आने पर डिवाइडर से कार टकराने की वजह से हुआ। पुलिस ने जांच पड़ताल की। कार की आरसी के आधार पर काफी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों की शिनाख्त हो सकी। हादसे की जानकारी के बाद परिजन अमरोहा के लिए निकल पड़े। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जनपद बिलासपुर के गांव सोलधा में राजेंद्र महाजन का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे भुवन महाजन (26) और शुभम महाजन (24) थे। भुवन महाजन सीतापुर के बैटलगंज में इंडियन बैंक में नौकरी करते थे। उनका दूसरा बेटा शुभम महाजन अपने पिता के साथ गांव में ही रहता था। फिलहाल शुभम महाजन अपने भाई भुवन महाजन के पास सीतापुर गया था। दोनों भाई आल्टो कार में सवार होकर सीतापुर से हिमाचल प्रदेश अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार सोमवार की सुबह करीब 7 बजे डिडौली कोतवाली क्षेत्र में संभल चौराहे के पास ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार भुवन महाजन चला रहे थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शुभम महाजन गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शुभम महाजन को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाइयों की शिनाख्त करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कार में मिली आरसी के आधार पर दोनों भाइयों की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके पिता राजेंद्र महाजन को दी। इसके बाद परिजन अमरोहा के लिए चल पड़े। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि हादसा झपकी आने के कारण हुआ। दोनों भाई सीतापुर से घर के लिए चले थे। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed