फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two rape accused

सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपियों को उम्रकैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
two rape accused
अमरोहा। मायके आई विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में दोनों आरोपियों जमानत नहीं मिली थी। तभी से वह जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

हसनपुर के एक मोहल्ले में मजदूर का परिवार रहता है। उनकी बेटी की शादी 16 जनवरी 2015 को को संभल के एक गांव में हुई थी। शादी के दो महीने बाद विवाहिता मायके में आई हुई थी। इस दौरान वह शाम के समय शौच के लिए जंगल गई थी। तभी मोहल्ले के रहने वाले सचिन और दुर्गेश ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। मुंह खोलने पर परिवार को मारने की धमकी दी। डर की वजह से विवाहिता परिजनों को कुछ नहीं बता सकी। उसने आत्महत्या करने के उद्देश्य से खुद को आग लगा ली। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई और बयान दर्ज कराए। विवाहिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने सचिन और दुर्गेश के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया था। तभी से दोनों आरोपी जेल में बंद थे। यह मुकदमा अपर एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम) उमेश कुमार द्वितीय की अदालत में विचाराधीन था। मंगलवार को इस मुकदमे की सुनवाई हुई। जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौधरी ने अभियोजन पक्ष की तरफ से जोरदार पैरवी की। साक्ष्य और सबूतों के आधार पर दोनों आरोपी सचिन और दुर्गेश को दोषी करार दिया और उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर 75-75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

पांच साल बाद मिला बेटी को न्याय
अमरोहा। पांच साल पहले विवाहिता के साथ दुष्कर्म हुआ था। उसने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पांच साल से दोनों दरिंदे जेल में बंद है। इस जघन्य अपराध में न्यायालय ने आरोपियों को जमानत तक नहीं दी। इस मुकदमे की सुनवाई भी फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई। इसके बाद भी इस बेटी को पांच साल बाद न्याय मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed