{"_id":"5a5129874f1c1b1c198b540e","slug":"two-procesion-hall-and-two-slotter-house-will-constuct","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बारात घर-पशु वधशाला का होगा निर्माण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बारात घर-पशु वधशाला का होगा निर्माण
ब्यूरो अमर उजाला/बछरायूं।
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका बछरायूं की बैठक में मौजूद अध्यक्ष व सदस्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में आम लोगों के लिए दो बारात घर और आधुनिक पशु वधशाला का निर्माण कराया जाएगा। यह निर्णय नगर पालिका परिषद के बोर्ड की पहली बैठक में लिया गया है। बैठक में अध्यक्ष को एक लाख रुपये के वित्तीय अधिकार भी दिए गए हैं।
बोर्ड की पहली बैठक दोपहर बाद आयोजित की गई। बैठक में पालिकाध्यक्ष राहत हसन ने सभी को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास के लिए आपसी मतभेद भुलाकर काम करने की अपील की। सदस्यों ने भी आश्वासन दिया है कि नगर के हित में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य किया जाएगा। बैठक में सदस्यों ने बारात घर की कमी का जिक्र करते हुए बारात घर का निर्माण कराने की मांग की। सर्वसम्मति से दो बारात घर बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। ईओ को ग्राम समाज की भूमि की तलाश करने का जिम्मा सौंपा गया। कुरैशी बिरादरी के लिए कब्रिस्तान और चामुंडा की चारदीवारी कराने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। नगर में आधुनिक पशु वधशाला का निर्माण कराए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई। बैठक में कुंडा रोड, हफीज रोड व धनौरा बाइपास मार्ग का सौंदर्यीकरण कराए जाने को भी मंजूरी दी गई। कुंडा रोड के गेट से हफीज रोड के गेट तक पथ प्रकाश व्यवस्था और अधिक मजबूत बनाने की भी मंजूरी दी गई। इस अवसर पर शब्बीर खलीफा, आबिद अली आदि मौजूद थे। संचालन ईओ राजीव कुमार ने किया।