फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two power sub-stations will be built in Ahraula Ahmed Yar Khan and Chachaura villages.

Amroha News: अहरौला अहमद यार खां और चचौरा गांव में बनेंगे दो बिजली उपकेंद्र

Wed, 26 Feb 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 26 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two power sub-stations will be built in Ahraula Ahmed Yar Khan and Chachaura villages.
अमरोहा। हसनपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला अहमद यार खां और चचौरा गांव में बिजली उपकेंद्र बनाने की तैयारी है। इनके तैयार होने में करीब दस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने दोनों बिजली घरों का प्रस्ताव शासन को भेजा है। अनुमति मिलते ही बिजली घरों का निर्माण होगा और 25 से ज्यादा गांवों में होने वाली बिजली कटौती से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में वर्तमान में कुल 70 बिजली घर हैं। हसनपुर डिवीजन के गांव अहरौला अहमदयार खां और चचौरा गांव में दो बिजली उपकेंद्रों के निर्माण के लिए शासन को ऊर्जा ने प्रस्ताव भेजा है। इसकी शासन से जल्द ही अनुमति मिलने की संभावना है। उपकेंद्रों से चलने वाले क्षेत्र के ओवरलोड को नियंत्रण किया जा सकेगा। साथ ही गर्मियों के मौसम में होने वाली अघोषित बिजली कटौती से निजात मिलेगी। आलम यह है कि शासन से जो रोस्टर निर्धारित है, उसके आधार पर न तो शहरी क्षेत्र को बिजली मिल पाती है और न ग्रामीण क्षेत्रों को आवश्यकता अनुसार बिजली सप्लाई मिल पाती है। ऐसे में लोग बिजली की समस्या के चलते परेशान रहते हैं। हसनपुर डिवीजन में बिजली सप्लाई में सुुधार लाने के लिए ऊर्जा निगम ने करीब दस करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। इस प्रस्ताव से अहरौला अहमदयार खां और चचौरा गांव में दो बिजली उपकेंद्रों का निर्माण होगा। दो नए बिजली उपकेंद्रों का निर्माण से कई गांवों को बिजली कटौती से निजात मिलेगी और भरपूर आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

-------------------
यह भी होंगे काम
आरडीएस योजना के तहत नए 33/11 केवी उपकेंद्रों का निर्माण, ओवरलोड 33/11 केवी उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि, एलटी लाइनों पर एबी केबलिंग, 33 केवी और 11 केवी के फीडरों का विभक्तिकरण, जर्जर तारों को बदलने का कार्य, नए 11 केवी फीडरों का निर्माण, ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, ओवरलोडिंग समाप्त करने के लिए नए ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य आदि किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------

आरडीएस योजना के अंतर्गत बनाए जाएंगे बिजलीघर
आरडीएस योजना (पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना) के तहत हसनपुर के गांव अहरौला अहमदयार खां और चचौरा गांव में दो नए 33/11 उपकेंद्रों के प्रस्ताव बनाकर भेजे हैं। इसके अलावा जर्जर लाइनों, बिजली घरों के फीडरों के उपकरणों को बदलने सहित अन्य प्रस्ताव भी बनाकर शासन को भेजे गए हैं। यदि शासन से इन प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई तो जिला में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था काफी बेहतर हो जाएगी।

--

डिवीजन में इन स्थानों पर है बिजली घर
डिवीजन बिजली घर

अमरोहा 16
नौगांवा सादात 15

गजरौला 22
हसनपुर 17

--------------------

देहात व ताहरपुर बिजली घर का लोड कम करने और अच्छी बिजली आपूर्ति के लिए अहरौला अहमद यार खां और चचौरा गांव में बिजली घर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।-मिथलेश कुमार, उपखंड अधिकारी, हसनपुर

--------------------
इन बिजलीघरों की भी होगी क्षमता वृद्धि

बिजली विभाग की ओर से कई बिजली घरों की क्षमता वृद्धि करने की तैयारी है। इसके लिए भी विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेज रखा है। बुलंदपुर डिडौली बिजली घर को 10 एमवीए से बढ़ाकर 15 एमवीए करने की तैयारी है। इसके अलावा मूंढाखेड़ा खादर बिजली घर को 10 एमवीए से 15 एमवीए, बछरायूं बिजली घर को 20 एमवीए से 25 एमवीए, जलालपुर कलां को 5 से बढ़ाकर 10 एमवीए करने की योजना है। ढींगरा बिजली घर को 5 एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए, सिहाली जाहगीर बिजली घर को 15 एमवीए से बढ़ाकर 20 एमवीए किया जाएगा।


--------------------
इस गर्मी शुरू हो जाएगा पीपली तगा का बिजली घर

मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव पीपली तगा में करीब 50 करोड़ रुपये से 132 केवीए क्षमता का बिजलीघर बनकर तैयार हो गया है। इस बिजलीघर के शुरू होने से करीब 150 गांवों के लोगों को लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी। विभाग गर्मी शुरू होने से पहले ही बिजलीघर को चालू करने की योजना बना रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed