{"_id":"66143c248af34b02ab06c864","slug":"two-people-who-had-come-to-the-funeral-were-swept-away-in-the-ganges-one-saved-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-116827-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अंत्येष्टि में आए दो लोग गंगा में बहे, एक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अंत्येष्टि में आए दो लोग गंगा में बहे, एक को बचाया
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। मौसी का अंतिम संस्कार करने आए युवक और किशोर तिगरी गंगा में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने किशोर को बचा लिया। युवक को देर शाम तक में तलाश किया गया। गोताखोरों व नाविकों को काफी प्रयास के बाद भी वह हाथ नहीं लग सका।
मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के अलीनगर भूड़ गांव निवासी कुशल (26) पुत्र घासीराम की मूंढ़ाखेड़ा निवासी मौसी प्रेमवती का सोमवार को निधन हो गया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को तिगरी गंगा तट पर लाए। शाम चार बजे अंतिम संस्कार के बाद परिजन, रिश्तेदार, सगे संबंधी गंगा में नहाने लगे। इस बीच 26 वर्षीय कुशल व एक 14 वर्षीय किशोर गहरे जल में समा गए। उनको डूबता देख अंतिम संस्कार करने आए लोगों ने शोर मचाया। जिस पर गोताखोर, नाविक गंगा में कूद पड़े। किशोर को बमुश्किल बचा लिया गया, लेकिन युवक कुशल हाथ नहीं लगा। रात आठ बजे तक युवक को गंगा जल में खोजा गया। नाविकों ने गंगा जल को छान मारा, मगर पता नहींं चल पाया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि युवक को मंगलवार की सुबह भी तलाश किया जाएगा।
24 घंटे में डूबने की दूसरी घटना
रविवार को सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव कुंदरकी भूड़ निवासी युवक विकुल समेत तीन युवक गंगा में डूब गए थे। वह एक वृद्धा के अंतिम संस्कार में आए थे। दो को बचा लिया गया था, लेकिन विकुल की मौत हो गई थी। 24 घंटे के बाद गंगा में युवक डूबने का दूसरा मामला हो गया।
विज्ञापन
-- --