{"_id":"63427542aaa32d26de18dd57","slug":"two-people-died-in-didoli-and-ujhari-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: डिडौली और उझारी सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: डिडौली और उझारी सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 09 Oct 2022 12:46 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:46 PM IST
सार
डिडौली क्षेत्र में मरने वाले व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि उझारी में मरने वाला 18 वर्षीय युवक है। वह हसनपुर में सर्राफ की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
अमरोहा के डिडौली और सैदनगली थानाक्षेत्र में शनिवार की रात अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। डिडौली क्षेत्र में मरने वाले व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि उझारी में मरने वाला 18 वर्षीय युवक है। वह हसनपुर में सर्राफ की दुकान पर काम करता था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
पहला हादसा सैदनगली थानाक्षेत्र में हुआ। गांव हाजीपुर तरारा निवासी जयपाल का (18 ) वर्षीय बेटा मुकेश पिछले कई वर्षों से हसनपुर में सर्राफ की दुकान पर काम करता था। मुकेश शनिवार देर रात हसनपुर स्थित सर्राफ की दुकान से अपने घर के लिए बाइक पर सवार होकर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक हसनपुर- संभल मार्ग पर उझारी के समीप किसान कोल्ड स्टोर के निकट पहुंची तभी अंधेरे में बिना रिफ्लेक्टर की यूरिया खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मुकेश की बाइक पीछे से घुस गई। जिससे मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल से किसी राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल को हसनपुर के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरा हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र हाईवे स्थित सीएल गुप्ता फैक्टरी के सामने हुआ। यहां अज्ञात वाहन ने अज्ञात युवक को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।