फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two parties fight over plucking berries, FIR lodged against 15 people

Amroha News: बेर तोड़ने पर दो पक्षों में मारपीट, 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 20 Mar 2025 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 20 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two parties fight over plucking berries, FIR lodged against 15 people
अमरोहा।
विज्ञापन

बेर तोड़ने को लेकर अलग-अलग बिरादरी के दो पक्षों में लाठी डंडे चले। एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया। साथ ही दोनों पक्ष के 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में महिलाएं भी शामिल हैं।
अमरोहा देहात क्षेत्र के उकसी गांव में ललित कुमार शर्मा और अनुसूचित जाति के छत्रपाल का परिवार रहता है। मंगलवार शाम खेत पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। छत्रपाल की पत्नी प्रवेश का आरोप है कि वह बेटी शगुन के साथ जंगल में घास काटने गई थी।
विज्ञापन

उसकी बेटी शगुन ने ललित शर्मा की बेरी के पेड़ के नीचे से बेर उठा लिया। इसी पर रमेश शर्मा ने शगुन को डंडा मार दिया। प्रवेश ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे भी डंडा मारा। कुछ देर में प्रवेश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि रमेश शर्मा, उनका बेटा सुनीता, अमित, विन्नी, पुनीत और गुड्डू ने उसके और उसके परिजनों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ललित शर्मा का आरोप है कि घटना के समय वह परिजनों के साथ खेत पर थे। तभी छत्रपाल सिंह, रणवीर सिंह, राजू सिंह, मनीष सिंह व उनकी पत्नियों ने आई और उसके व उसके परिजनों से मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। घटना की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed