फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two more women died due to fever, three dengue patients found

Amroha News: बुखार से और दो महिलाओं की मौत, डेंगू के तीन मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two more women died due to fever, three dengue patients found
अमरोहा। जिले में बुखार दिनों दिन कहर बरपा रहा है। बृहस्पतिवार को निजामपुर सेंदरी और चांदनगर में बुखार से दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दोनों गांवों में घर-घर बुखार के मरीज भर्ती है। सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है। ऐसी स्थिति में मरीज घरों में ही ड्रिप लगवाने को मजबूर हैं। बृहस्पतिवार को रैपिड टेस्ट में अधिवक्ता समेत तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसी के साथ जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 59 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों में कैंप लगाकर दवा बांटी और जांच कराई।
विज्ञापन

बुखार के साथ जनपद में डेंगू का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। बुखार बड़ी संख्या में लोगों की जान लील चुका है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। जबकि आवास विकास के रहने वाले अधिवक्ता को नोएडा में डेंगू की पुष्टि हुई है। देहात के गांव में आधे से अधिक घरों में लोग बुखार से तप रहे हैं। बुधवार को निजामपुर सेंदरी निवासी टकोला की बुखार के चलते मौत हो गई। जबकि बृहस्पतिवार को चांदनगर निवासी नगमा ने मुरादाबाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों गांवों में हालात यह है कि घरों में ही लोग ड्रिप लगवाने के लिए मजबूर हैं। बृहस्पतिवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप का आयोजन कर लोगों को दवाई वितरित की। कई लोगों की खून की जांच भी की गई।
विज्ञापन

वहीं, जिला अस्पताल में बुखार पीड़ितों से वार्ड फुल हो गए है। वार्ड में 38 लोग बुखार और तीन डेंगू पीड़ित भर्ती हैं। ओपीडी में भी बुखार पीड़ितों की भरमार दिखाई दे रही है। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को 11 मरीजों की डेंगू की जांच की गई, जिसमें दो लोगों की रैपिड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इसी के साथ जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या 59 पहुंच गई है। जिला अस्पताल के साथ साथ निजी अस्पतालों में भी मरीजों की लंबी कतार दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed