फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two friends lost their lives in a collision with a canter

Amroha News: कैंटर की टक्कर से दो दोस्तों की जान गई

Fri, 31 Jan 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 31 Jan 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two friends lost their lives in a collision with a canter
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

हाईवे पर ब्रजघाट चौकी के पास बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे कैंटर ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में उत्तराखंड निवासी राम प्रताप (23) और बिहार निवासी रवि (22) की मौत हो गई। दोनों पॉलीटेक्निक के छात्र थे और दिल्ली जा रहे थे। बाइक राम प्रताप चला रहा था। वहीं, हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर भाग गया।
उत्तराखंड के काशीपुर के केशवपुरम कॉलोनी निवासी पॉलीटेक्निक का छात्र राम प्रताप बृहस्पतिवार सुबह दोस्त बिहार के वैशाली निवासी रवि के साथ बाइक से दिल्ली जा रहा था। बाइक राम प्रताप चला रहा था। बाइक सवार दोनों दोस्त दिल्ली जा रहे थे। वहीं, हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर भाग गया। सुबह करीब 7.30 बजे दोनों ब्रजघाट पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन पर कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। कुछ ही देर में राहगीरों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों घायलों को लेकर पास के ही अस्पताल में पहुंची, जहां चिकित्सक ने उत्तराखंड के काशीपुर निवासी निर्भय सिंह के बेटे राम प्रताप को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रवि को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फोन पर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते के कुछ घंटे बाद परिजनों पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन राम प्रताप का शव को घर ले गए। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि हादसे में पॉलीटेक्निक के दो छात्रों की मौत हुई है। मामले में परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed