{"_id":"69e29125324f6b72bf03c843","slug":"two-brothers-were-beaten-up-over-election-rivalry-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-161790-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चुनावी रंजिश में दो भाइयों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चुनावी रंजिश में दो भाइयों से मारपीट
Sat, 18 Apr 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
डिडौली। सलेमपुर नबादा निवासी हिकमत अली का आरोप है कि गांव के ही भूरा व अन्य लोग उनसे चुनावी रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 15 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे हिहमत अपने भाई रहमत के साथ चौधरपुर की तरफ से घर लौट रहा था। इसी दौरान चौधरपुर प्राइमरी स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उनकी गाड़ी रोक ली। भूरा, शाहरुख, फिरोज, नाजिम, शुऐब और आकिल और 5-6 अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों भाइयों को चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन