फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two accused arrested in murder of relative of BJP MLA

भाजपा विधायक के रिश्तेदार की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:12 AM IST
सार

थानाक्षेत्र में रिश्तेदारी में आए भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी के रिश्तेदार की फावड़े से हमला कर हत्या की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घर में विजयपाल की हत्या के उद्देश्य से ही घर में घुसे थे, मालूम नहीं था कि चारपाई पर नरेश सो रहा है।

विज्ञापन
Two accused arrested in murder of relative of BJP MLA
सैदनगली पुलिस गिरफ्त में सुनील की हत्या के आरोपी। - फोटो : HASANPUR

विस्तार

थानाक्षेत्र में रिश्तेदारी में आए भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी के रिश्तेदार की फावड़े से हमला कर हत्या की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हत्या करने तो विजयपाल की गए थे, लेकिन मालूम नहीं था कि चारपाई पर उसका साला सो रहा है।
विज्ञापन

हसनपुर विधानसभा से विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी के साढ़ू नेतराम गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानठेर के रहने वाले हैं। नेतराम के भाई किसान गंगासरन का 30 वर्षीय बेटा कार चालक तोताराम उर्फ सुनील सोमवार को सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सुतारी खुर्द में अपनी रिश्तेदारी में देवी जागरण में शामिल होने के लिए गया था। जागरण में शामिल होने के बाद सुनील अपने बहनोई विजयपाल के साथ घर के आंगन में सो गया था।
विज्ञापन

दोनों अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब 12:15 पर क़ी के विवाद को लेकर चली आ रही रंजिश में पड़ोस के ही तीन लोगों ने घर में घुसकर सोते समय फावड़े से हमला कर दिया था। जिसमें सुनील की मौत हो गई थी। मृतक के भाई नरेश की तहरीर पर सुतारी खुर्द निवासी भूकन सिंह, हरिओम व सुनील के खिलाफ रिपोर्ट कर की गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्घार्थ ने बताया कि घटना में नमजद आरोपी हरिओम और भूकन को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त फावड़ी को बरामद कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घर में विजयपाल की हत्या के उद्देश्य से ही घर में घुसे थे, मालूम नहीं था कि चारपाई पर नरेश सो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed