{"_id":"5845b02a4f1c1be359448228","slug":"turk-were-angry-at-mahaboob-ali","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तुर्क युवाओं ने किया महासम्मेलन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तुर्क युवाओं ने किया महासम्मेलन का एलान
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौकत पाशा मर्डर केस में हाईवे पर हुए बवाल, तीजे पर पंचायत पर हुई बयानबाजी और गांव-गांव कैबिनेट मंत्री के पुतले फूंकने के बाद अब तुर्क युवाओं ने महासम्मेलन का एलान कर दिया है। वहीं खुुफिया विभाग भी अलर्ट है, हालांकि पुलिस का कहना है कि उसे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। युवाओं ने महासम्मेलन को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
शौकत पाशा मर्डर केस के बाद कैबिनेट मंत्री महबूब अली की परेशानी कम होने नाम नहीं ले रही है। अभी तक गांवों में पुतले फूंक रहे तुर्क समाज के युवाओं ने अब बिरादरी के युवाओं के महासम्मेलन का एलान कर दिया है। पहले हत्याकांड को लेकर हो रहे विरोध से परेशान पुलिस की परेशानी और बढ़ गई है। इसको लेकर खुफिया विभाग भी एलर्ट हो गया है। महासम्मेलन का आयोजन 10 दिसंबर को फत्तेपुर में किया जाएगा। युवाओं ने इसके लिए पोस्टर-बैनर छपवाने शुरु कर दिये हैं।
गांवों में मुनादी कराकर महासम्मेलन को सफल बनाया जाएगा। बड़े पैमाने पर इसकी तैयारी की जा रही है। एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि, ऐसे किसी महासम्मेलन की हमें जानकारी नहीं है। अगर कानून व्यवस्था के साथ कोई खिलवाड़ किया जाएगा तो रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई करेंगे।