फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Truck collides with brick-laden tractor trolley, three injured, highway blocked

Amroha News: ट्रक और ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत, तीन घायल, हाईवे पर जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with brick-laden tractor trolley, three injured, highway blocked
डिडौली(अमरोहा)। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जाम खुलवाला। ट्रैक्टर के चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

यह हादसा बुधवार की सुबह जोया कस्बे में ओवरब्रिज पर हुआ। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नन्हेड़ा राजपूत के रहने वाले राजू डिडौली गांव के रहने वाले उज्ज्वल के साथ ट्रैक्टर ट्राॅली में ईंटें भरकर जा रहे थे। तभी मुरादाबाद की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक में पीछे से ट्राॅली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई। ईंटें दूर तक बिखर गईं। जबकि ट्रक डिवाइडर से टकरा गया।
विज्ञापन

ट्रक को मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली गांव का रहने वाला इरशाद चल रहा था। हादसे में ट्रक चालक इरशाद, ट्रैक्टर मालिक राजू और उज्ज्वल घायल हो गए। हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से ट्रैक्टर चालक राजू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed